
मांसाहार का सेवन करने वाले बहुत से लोग मछली खाना बहुत पसंद करते हैं, खासकर बंगाली समुदाय से आने वाले लोग।मछली में ओमेगा-3 हमारे मस्तिक को स्वस्थ रखने का काम करता है। अगर आप भी मछली का सेवन करते है तो आपको मछली के सर का सेवन ज़रूर करना चाहिए, इस्सेआपके शरीर को कई फायदे होते है, जिसके बारे में हम आपको विस्तार से बताने जा रहे है।

अगर आपको जल्दी भूल जाने की बीमारी है तो आपको मछली के सर का सेवन करना चाहिए। मछली में ओमेगा-3 आपके दिमाग को तेज़ करने में मदद करता है। साथ ही पढ़ाई करने वाले बच्चो को मछली का सर का सेवन जरूर करना चाहिए।
मछली के सेवन से आँखों से जुडी समस्याएं भी दूर होने लगती है, जिन लोगो की आँखों से कम दिखता है, उन लोगो को मछली का सेवन करना चाहिये, ऐसा करने से उनके आँखों की रौशनी धीरे धीरे बढ़ने लगती है।
मछली में ऐसे तत्व मौजूद होते है, जिसका सेवन पथरी जैसी गंभीर बीमारी को दूर करने में शरीर की मदद करता है। इसके सेवन से पथरी की समस्या होने का खतरा भी कम होता है।